अक्षय की सबसे बडी ओपनर फिल्म बनी ''सिंह इज ब्लिंग'', जानें कमाई

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 20.67 करोड़ की कमाई की है. प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के अलावा एमी जैक्सन, लारा दत्ता और के के मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई […]
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 20.67 करोड़ की कमाई की है. प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के अलावा एमी जैक्सन, लारा दत्ता और के के मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए इस फिल्म को अक्षय की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बताया है. इससे पहले वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘राउड़ी राठौर’ अक्षय की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 14 करोड़ की कमाई की थी.
#SinghIsBliing has a SPECTACULAR start… Emerges Akshay Kumar's BIGGEST opener… Fri ₹ 20.67 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 3, 2015
अक्षय ने फिल्म में एक सरदार जी का किरदार नि भाया है. लंबे समय के बाद लारा दत्ता ने भी इस फिल्म से वापसी की है. वहीं फिल्म के पहले दिन की कमाई को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म आगे भी अच्छी कमाई कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




