ePaper

बॉक्‍स ऑफिस : जानें कपिल की ''KKPK'' की धमाकेदार कमाई

Updated at : 30 Sep 2015 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
बॉक्‍स ऑफिस : जानें कपिल की ''KKPK'' की धमाकेदार कमाई

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की पहली फिल्‍म ‘किस किस को प्‍यार करुं’ बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई कर रही है. फिल्‍म ने पहले हफ्ते में लगभग 28.81 रुपये करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्‍म ने अपनी कमाई जारी रखते हुए चौथे दिन लगभग 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की. इस बात की जानकारी फिल्‍म […]

विज्ञापन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की पहली फिल्‍म ‘किस किस को प्‍यार करुं’ बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई कर रही है. फिल्‍म ने पहले हफ्ते में लगभग 28.81 रुपये करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्‍म ने अपनी कमाई जारी रखते हुए चौथे दिन लगभग 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की. इस बात की जानकारी फिल्‍म व्‍यापार विश्‍लेषक तरण आदर्श ने दी है.

अब्‍बास-मस्‍तान की यह फिल्‍म कॉमेडी पर आधारित है. फिल्‍म में कपिल ने अपनी हाजिर जवाबी से एकबार दर्शकों का दिल जीता है. फिल्‍म ने पहले ही दिन लगभग 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अपने पहले ही दिन की कमाई से कपिल ने कई बड़े कलाकारों की फिल्‍मों को पछाड़ दिया है. हाल ही रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्‍म ‘कट्टी बट्टी’ ने पहले दिन 16.27 करोड़ रूपये की ही कमाई की थी.

अमिताभ-दीपिका की ‘पीकू’ ने पहले दिन 5.3 करोड़ करोड़ की कमाई की थी. इसके अलावा इस साल 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो चुकी कंगना की ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ ने 8.75 करोड़ रूपये, सैफ-कैटरीना की ‘फैंटम’ ने 8.46 करोड़ रूपये, अजय-तब्‍बू की ‘दृश्यम’ ने 8 करोड़ रूपये, रणबीर-अनुष्‍का की ‘बॉम्बे वेलवेट’ ने 5.2 करोड़ रूपये और सलमान के प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्‍म ‘हीरो’ ने रिलीज के पहले दिन 6.85 करोड़ रूपये की कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola