ePaper

जानें कौन है बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री, देखें वीडियो

Updated at : 11 Sep 2015 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
जानें कौन है बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री, देखें वीडियो

बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रि‍यां हैं जिन्‍होंने अपने बोल्‍ड लुक से दर्शकों को हैरान किया है. आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ में लीड रोल निभा रही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फिल्‍म में अपने बिकनी लुक से दर्शकों को हैरान किया है. आलिया ने खुद यह बात स्‍वीकारी है कि उन्‍होंने यह लुक पाने के लिए कड़ी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रि‍यां हैं जिन्‍होंने अपने बोल्‍ड लुक से दर्शकों को हैरान किया है. आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ में लीड रोल निभा रही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फिल्‍म में अपने बिकनी लुक से दर्शकों को हैरान किया है. आलिया ने खुद यह बात स्‍वीकारी है कि उन्‍होंने यह लुक पाने के लिए कड़ी मेहनत की है. इससे पहले वे फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ में बिकनी लुक दे चुकी हैं. आलिया के अलावा भी कई बॉलीवुड हसीनायें हैं जिन्‍होंने अपने लुक से फैंस को हैरान किया है.

दीपिका पादुकोण (कॉकटेल)

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने फिल्‍म ‘कॉकटेल’ में बिकनी पहनी थी. इस फिल्‍म के बाद दीपिका फिर एकबार सुर्खियों में छा गई थी. फिल्‍म में सैफ अली खान ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसके बाद दीपिका ने लगातार कई हिट फिल्‍मों में काम किया है. दीपिका जल्‍द ही ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में एक योद्धा के किरदार में नजर आयेंगी.

प्रियंका चोपड़ा (दोस्‍ताना)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फिल्‍म ‘दोस्‍ताना’ में अपने बिकनी लुक से दर्शकों को हैरान कर दिया था. प्रियंका ने अपनी कई हिट फिल्‍मों से हिट रही है. प्रियंका इनदिनों संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं.

कंगना रनाउत (रासकल्‍स)

कंगना का सितारा इंस्‍स्‍ट्री में बुलंद है. उन्‍होंने फिल्‍मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाये हैं. कंगना ने फिल्‍म ‘रासकल्‍स’ में हॉट बिकनी लुक में नजर आई थी. कंगना जल्‍द ही फिल्‍म ‘रंगून’ में सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ नजर आयेंगी.

कैटरीना कैफ (बैंग बैंग)

बेबी डॉल कैटरीना कैफ ने फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ में कुछ ऐसे ही लुक में नजर आई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. कैट हाल ही फिल्‍म ‘फैंटम’ में नजर आई थी. फिल्‍म में रितिक रोशन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

करीना कपूर (टशन)

बेबो करीना कपूर ने फिल्‍म ‘टशन’ में बोल्‍ड लुक में नजर आई थी. इस फिल्‍म में उनके जीरो फिगर की खूब तारीफ हुई थी जो फैशन भी बन गया था. फिल्‍म में सैफ अली खान ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. करीना जल्‍द ही आर बाल्‍की की फिल्‍म ‘की एंड का’ में अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी.

अनुष्‍का शर्मा (लेडिज वर्सेज रिकी बहल)

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा ने फिल्‍म लेडिज वर्सेज रिकी बहल में बिकनी लुक में दिखाई दी थी. फिल्‍म में रणवीर सिंह मुख्‍य भूमिकाओं में थे. हाल ही अनुष्‍का ने फिल्‍म ‘एनएच 10’ में अपने अभिनय से खासा सुर्खियां बटोरी थी. फिलहाल वे करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं.

सोनम कपूर (बेवकूफियां)

फैशन दीवा सोनम कपूर फिल्‍म ‘बेवकूफियां’ में बिकनी लुक में नजर आई थी. फिल्‍म में आयुष्‍मान खुराना ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. सोनम इनदिनों फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सोनम के आपोजिट सलमान खान मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola