सैफ बोले, ''शाहिद संग काम करने के लिए राजी नहीं होता अगर...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2015 10:22 AM
मुंबई : ‘चार्मिंग बॉय’ शाहिद कपूर और बॉलीवुड के छोटे सैफ अली खान के हाल ही में एक रियलिटी शो में एक दूसरे के साथ बेहद दोस्ताना तरीके से पेश आने के साथ चर्चाओं का दौरा शुरु हो गया है. लेकिन सैफ का कहना है कि वह और शाहिद हमेशा एक दूसरे के साथ दोस्ताना […]
मुंबई : ‘चार्मिंग बॉय’ शाहिद कपूर और बॉलीवुड के छोटे सैफ अली खान के हाल ही में एक रियलिटी शो में एक दूसरे के साथ बेहद दोस्ताना तरीके से पेश आने के साथ चर्चाओं का दौरा शुरु हो गया है. लेकिन सैफ का कहना है कि वह और शाहिद हमेशा एक दूसरे के साथ दोस्ताना तरीके से पेश आते हैं.
दोनों अभिनेता हाल में रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ में साथ दिखे थे जहां शाहिद निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं. सैफ और शाहिद विशाल भारद्वाज की नई फिल्म ‘रंगून’ में भी साथ काम कर रहे हैं. ‘फैंटम’ के अभिनेता ने कहा कि वह और शाहिद कभी साथ काम करने पर राजी नहीं होते अगर उनके बीच कोई दिक्कत होती.
गौरतलब है कि शाहिद करीना कपूर के पूर्व प्रेमी हैं जो अब सैफ की पत्नी हैं. सैफ ने कहा, ‘मेरे और शाहिद के बीच कोई दुश्मनी क्यों होगी? इतना कुछ हो रहा है, लोग कुछ भी कहते रहते हैं…जहां तक मेरी बात है मुझे सच में कोई दिक्कत नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘वह (शाहिद) हमेशा बहुत ही शालीन रहते हैं. और क्यों नहीं होंगे? मैं भी ऐसा ही हूं. लोग कुछ भी चाहें, हमारे बीच कुछ भी बुरा नहीं है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










