सैफ ने ठुकराया सलमान का ऑफर, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2015 10:41 AM
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फैंटम’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं सैफ आजकल फिल्मों के चयन को लेकर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं. लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म को ठुकरा दिया है. ‘फैंटम’ में सैफ […]
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फैंटम’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं सैफ आजकल फिल्मों के चयन को लेकर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं. लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म को ठुकरा दिया है. ‘फैंटम’ में सैफ के साथ कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं.
सैफ इससे पहले लगातार तीन फिल्मों ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘बुलेट राजा’ और ‘हमशकल्स’ में नजर आये थे लेकिन तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. अब वे ध्यान से फिल्में चुन रहे हैं लेकिन उन्होंने सलमान की फिल्म को क्यो ठुकराया यह तो वे ही बेहतर जानते हैं.
एक ओर सैफ की बेगम करीना कपूर खान सलमान पर आंख मूंदकर भरोस करती है और सैफ ने फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया. हाल ही में करीना, सलमान के साथ फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आई थी. एक कार्यक्रम के दौरान करीना ने कहा था कि सिर्फ सलमान की वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम किया है.
‘फैंटम’ 28 अगस्त को रिलीज हो रही है. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर सैफ खासा उत्साहित हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ का भी निर्देशन कबीर खान ने ही किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










