आलिया, करीना के बीच कोई तुलना नहीं : शाहिद कपूर

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर का मानना है कि उनकी पूर्व गर्लफेंड्र करीना कपूर और ‘शानदार’ में उनकी सह-कलाकार आलिया भट्ट के बीच कोई समानता नहीं है और उनकी एक दूसरे से तुलना नहीं की जानी चाहिए. शाहिद का मानना है कि अक्सर आलिया और करीना के बीच तुलना की जाती है, लेकिन यह आलिया […]
मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर का मानना है कि उनकी पूर्व गर्लफेंड्र करीना कपूर और ‘शानदार’ में उनकी सह-कलाकार आलिया भट्ट के बीच कोई समानता नहीं है और उनकी एक दूसरे से तुलना नहीं की जानी चाहिए. शाहिद का मानना है कि अक्सर आलिया और करीना के बीच तुलना की जाती है, लेकिन यह आलिया के लिए तारीफ की बात है कि उसकी तुलना करीना से होती है.
शाहिद ने कहा, ‘‘ यह आलिया के लिए एक बडी तारीफ की बात है कि उनकी तुलना करीना से हो रही है. करीना एक स्थापित कलाकार हैं और आलिया भी अच्छी फिल्में कर रही हैं.’’ शाहिद, आलिया और करीना निर्देशक अभिषेक चौबे की ‘उडता पंजाब’ में एक साथ नजर आएंगे। यह उनकी करीना के साथ 2009 में अलगाव होने के बाद पहली फिल्म होगी। आलिया के साथ शाहिद ‘शानदार’ में भी दिखाई देंगे जो 22 अक्तूबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




