''फैंटम'' का ''अफगान जलेबी...'' रिलीज, दिखी कैट की मासूमियत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘फैंटम’ का नया गाना ‘अफगान जलेबी…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में कैटरीना कैफ नजर आ रही है और सैफ की भी हल्की झलक दिखाई दे रही है. फिल्म 26/11 हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस गाने में सभी कलाकार अफगानी […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘फैंटम’ का नया गाना ‘अफगान जलेबी…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में कैटरीना कैफ नजर आ रही है और सैफ की भी हल्की झलक दिखाई दे रही है. फिल्म 26/11 हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
इस गाने में सभी कलाकार अफगानी लुक में नजर आ रहे हैं. इस गाने में कैटरीना के रफ लुक के अलावा उनकी मासूमियत का भी दर्शाया गया है. सैफ और कैट इस फिल्म में खतरनाक स्टंट करते दिखाई देंगे. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट प्रदान किया है.
इस फिल्म के अलावा सैफ जल्द ही फिल्म ‘रंगून’ में नजर आयेंगे. इस फिल्म में सैफ के अलावा कंगना रनाउत और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे. वहीं कैट रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में दिखाई देंगी. फिल्म हास्य-ड्रामा पर आधारित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




