ePaper

टाइगर श्रॉफ की मां का किरदार निभायेगी अमृता सिंह

Updated at : 15 Jul 2015 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ की मां का किरदार निभायेगी अमृता सिंह

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्‍द ही रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘टर्बनेटर’ में नजर आयेंगे. वहीं खबरें आ रही है कि इस फिल्‍म में अभिनेत्री अमृता सिंह, टाइगर की मां का किरदार निभा सकती हैं. अमृता ने इससे पहले अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘2 स्‍टेट्स’ में पंजाबी मां कास किरदार निभाया था. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्‍द ही रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘टर्बनेटर’ में नजर आयेंगे. वहीं खबरें आ रही है कि इस फिल्‍म में अभिनेत्री अमृता सिंह, टाइगर की मां का किरदार निभा सकती हैं.

अमृता ने इससे पहले अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘2 स्‍टेट्स’ में पंजाबी मां कास किरदार निभाया था. दर्शकों ने उनके किरदार को खासा पसंद किया था. अब वे जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर की मां का किरदार निभायेंगी. ‘2 स्‍टेट्स’ बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और फिल्‍म ने कई अवार्ड भी अपने नाम किये थे.

अमृता वर्ष 1991 में फिल्‍म ‘अकेला’ और वर्ष 1993 में फिल्‍म ‘आईना’ में जैकी श्रॉफ के साथ काम कर चुकी हैं. वहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि इस किरदार के लिए पहले किरण खेर से संपर्क किया गया था लेकिन उन्‍होंने इसे करने से मना कर दिया और कहा कि वो बार-बार पंजाबी मां का किरदार नहीं निभाना चाहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola