RECEPTION PICS : जब एकदूसरे के हाथों में हाथ लिये सामने आये शाहिद-मीरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 10:07 AM
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत हाल ही में 7 जुलाई को विवाह बंधन में बंध गये थे. वहीं 12 जुलाई को शादी की रिस्पेशन पार्टी दी गई. मीरा, शाहिद से 13 साल छोटी हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं. रिस्पेशन पार्टी में बॉलीवुड कर्इ हस्तियों ने शिरकत की. बॉलीवुड महानायक भी इस […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत हाल ही में 7 जुलाई को विवाह बंधन में बंध गये थे. वहीं 12 जुलाई को शादी की रिस्पेशन पार्टी दी गई. मीरा, शाहिद से 13 साल छोटी हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं. रिस्पेशन पार्टी में बॉलीवुड कर्इ हस्तियों ने शिरकत की.
बॉलीवुड महानायक भी इस पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है. वहीं खबरों के अनुसार इस मौके पर आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कई सितारे मौजूद थे. इस मौके पर शाहिद ब्लैक सूट में और मीरा व्हाइट-ब्लू ड्रेस में नजर आये.
.jpg&w=3840&q=75)
दोनों की शादी गुडगांव के एक होटल में हुई थी. शादी में परिवारवालों के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे. नए जोडे ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर रिसेप्शन स्थल पर प्रवेश किया.रिसेप्शन में पिता पंकज कपूर और उनकी पत्नी सुप्रिया पाठक भी शामिल हुईं. इसके अलावा नीलिमा अजीम अपने बेटे इशान खट्टर के साथ समारोह में शामिल हुईं.
.jpg&w=3840&q=75)
शाहिद के रिसेप्शन में सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ आईं. इसके अलावा श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत, प्रीति जिंटा, अर्जुन कपूर, कृति सेनन, तुषार कपूर, जिनिलिया देशमुख, दिया मिर्जा और रत्ना पाठक शाह ने भी समारोह में शिरकत की. रत्ना अपने बेटों विवान और इमाद के साथ पहंंुची थीं.समारोह में फिल्मकार इम्तियाज अली, यूटीवी प्रमुख सिद्धार्थ रॉय कपूर और एड गुरु प्रहलाइ कक्कड समेत कई हस्तियां शामिल हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










