ePaper

जोर शोर से चल रही है शाहिद कपूर की शादी की तैयारी : सुप्रिया पाठक

Updated at : 03 Jul 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
जोर शोर से चल रही है शाहिद कपूर की शादी की तैयारी : सुप्रिया पाठक

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की मां सुप्रिया पाठक का कहना है कि उनके बेटे शाहिद कपूर की शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है. शाहिद आगामी 7 जुलाई को मीरा राजपूत के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. सुप्रिया ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा,’ बहुत कुछ हो […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की मां सुप्रिया पाठक का कहना है कि उनके बेटे शाहिद कपूर की शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है. शाहिद आगामी 7 जुलाई को मीरा राजपूत के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं.

सुप्रिया ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा,’ बहुत कुछ हो रहा है मुझे लगता है कि यह एक आम शादी वाले घर की तरह है.’ खबरों के अनुसार दोनों की शादी गुड़गांव में होनेवाली है. फिल्म ‘हैदर’ के अभिनेता अपने दोस्तों और बॉलीवुड सहयोगियों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी रखेंगे.

सुप्रिया पाठक जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘ऑल इज वेल’ में नजर आनेवाली है. फिल्‍म में उनके अलावा अभिषेक बच्‍चन, असिन और ऋषि कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में सुप्रिया ने ऋषि कपूर की बीमार पत्‍नी का किरदार निभाया है. हाल ही में फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola