ePaper

VIDEO: आगामी 7 जुलाई को मीरा हो जायेगी शाहिद की, वायरल हुआ शादी का कार्ड

Updated at : 01 Jul 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: आगामी 7 जुलाई को मीरा हो जायेगी शाहिद की, वायरल हुआ शादी का कार्ड

मुंबई: हिन्दी फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर सात जुलाई को गुडगांव में अपनी मंगेतर मीरा राजपूत से शादी करेंगे. सोशल मीडिया पर दिखे शादी के कार्ड से इस बात का पता चला है.इस साल की शुरुआत में 34 साल के अभिनेता और दिल्ली की रहने वाली 21 साल की मीरा की सगाई हुई थी और शादी […]

विज्ञापन

मुंबई: हिन्दी फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर सात जुलाई को गुडगांव में अपनी मंगेतर मीरा राजपूत से शादी करेंगे. सोशल मीडिया पर दिखे शादी के कार्ड से इस बात का पता चला है.इस साल की शुरुआत में 34 साल के अभिनेता और दिल्ली की रहने वाली 21 साल की मीरा की सगाई हुई थी और शादी के आयोजन स्थल के बारे में कई अटकलें चल रही थीं. लेकिन शादी के निमंत्रण पत्र ने आखिरकार अटकलों को विराम दे दिया.

शादी के निमंत्रण पत्र में बताया गया है शादी गुडगांव के एक पांच सितारा होटल में होगी. इसमें मीरा के माता पिता बेला और विक्रमादित्य राजपूत के साथ शाहिद की मां नीलिमा अजीम, पिता पंकज कपूर और उनकी पत्नी सुप्रिया के नाम लिखे हैं.

परिवार ने अतिथियों से कोई उपहार ना लाने का भी अनुरोध किया है. खबरों के अनुसार शाहिद और मीरा धार्मिक समूह राधास्वामी सत्संग व्यास में मिले थे. दोनों ही परिवार इस धार्मिक समूह के अनुयायी हैं.

गुडगांव में होने वाली शादी के लिए आमंत्रित किए गए लोगों की सूची के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन इसके एक छोटा और निजी कार्यक्रम होने की संभावना है. शादी के बाद मुंबई में एक भव्य प्रीतिभोज का आयोजन होगा जिसमें हिन्दी सिनेमा की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola