ePaper

''झलक दिखला जा-8'' में शाहिद कपूर

Updated at : 23 Jun 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
''झलक दिखला जा-8'' में शाहिद कपूर

मुंबई : डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के अगले संस्करण में अभिनेता शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित नेने की जगह लेंगे. बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों में से एक के तौर पर पहचाने जाने वाले शाहिद पहली बार किसी शो में निर्णायक की भूमिका में दिखेंगे. 34 वर्षीय शाहिद कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस शो […]

विज्ञापन

मुंबई : डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के अगले संस्करण में अभिनेता शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित नेने की जगह लेंगे. बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों में से एक के तौर पर पहचाने जाने वाले शाहिद पहली बार किसी शो में निर्णायक की भूमिका में दिखेंगे.

34 वर्षीय शाहिद कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस शो के निर्णायक मंडल में नए सदस्य हैं. हालांकि उनके साथ के सह-निर्णायकों के नाम घोषित किया जाना अभी बाकी है.कलर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज नायक ने ट्वीट किया,’ कलर्स डांस के राजा और बेहतरीन अभिनेता शाहिद कपूर का जल्द आने वाले ‘झलक दिखला जा’ में स्वागत करता है.’

पिछले तीन संस्करणों में इस शो से निर्णायक के तौर पर जुडी रही 48 वर्षीया माधुरी ने एक बयान में कहा कि चैनल के साथ किसी अन्य परियोजना पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने इस शो से बाहर जाने का फैसला लिया.

शाहिद जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ‘शानदार’ फिल्म में दिखाई देंगे. उन्होंने हाल ही में ‘उडता पंजाब’ की शूटिंग खत्म की है. ‘उडता पंजाब’ में करीना कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola