अमृतसर में हो सकती है शाहिद-मीरा की शादी!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2015 11:49 AM
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इनदिनों अपनी शादी को खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक शाहिद और मीरा राजपूत की शादी अमृतसर में हो सकती है. खबरें यह भी आ रही है कि दोनों जुलाई माह में शादी कर सकते हैं. पिछलें दिनों खबर आई थी दोनों की शादी […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इनदिनों अपनी शादी को खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक शाहिद और मीरा राजपूत की शादी अमृतसर में हो सकती है. खबरें यह भी आ रही है कि दोनों जुलाई माह में शादी कर सकते हैं.
पिछलें दिनों खबर आई थी दोनों की शादी ग्रीस में होगी जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे. दिल्ली की रहनेवाली मीरा बॉलीवुड से कोसों दूर हैं. वहीं शाहिद इस शादी को लेकर खासा उत्साहित हैं.
शाहिद इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में वे लंबे समय बाद करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म में आलिया भट्टी और दलजीत दोसांझा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा शाहिद, आलिया भट्ट के साथ ही फिल्म ‘शानदार’ में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










