दर्शकों को पसंद आ रही है अमिताभ की ''PIKU'', कमाई 25 करोड़ के पार...

सूजित सरकार की हालिया रिलीज फिल्म ‘पीकू’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म ने 3 दिनों में 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. आपको बता दें कि फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है. […]
सूजित सरकार की हालिया रिलीज फिल्म ‘पीकू’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म ने 3 दिनों में 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.
आपको बता दें कि फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है. फिल्म में पिता का किरदार अमिताभ ने निभाया है तो एक जिम्मेदार बेटी के किरदार में दीपिका है. फिल्म की एक और खास बात यह है कि फिल्म में पहली बार दीपिका और इरफान रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
इरफान अपने संजीदा अभिनय के लिए जाने जाते है लेकिन इस फिल्म में दर्शकों ने उनके रोमांटिक अंदाज का पसंद किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करेगी. ‘पीकू’ के साथ ही सनी लियोन की ‘कुछ कुछ लोचा है’ भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी लेकिन सनी लियोन की यह फिल्म दर्शकों की ज्यादा संख्या नहीं जुटा पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




