ePaper

प्रियंका चोपडा का ‘क्वांटिको’ प्रसारण के लिए तैयार

Updated at : 08 May 2015 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपडा का ‘क्वांटिको’ प्रसारण के लिए तैयार

मुंबई : बॉलीवुड में अपने फन का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपडा अब अमेरिकी टीवी शो में नजर आने वालीं हैं. यह उनका पहला अमेरिकी टीवी शो है जिसका नाम ‘क्वांटिको’ है जो प्रसारण के लिए तैयार है. प्रियंका चोपडा एबीसी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड में अपने फन का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपडा अब अमेरिकी टीवी शो में नजर आने वालीं हैं. यह उनका पहला अमेरिकी टीवी शो है जिसका नाम ‘क्वांटिको’ है जो प्रसारण के लिए तैयार है. प्रियंका चोपडा एबीसी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ में एक युवा एफबीआई रंगरुट एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है. जेक मैकलोगलीन, डोग्रे स्कॉट और औनजानू एलिस भी इस धारावाहिक का हिस्सा हैं.

प्रियंका चोपडा ने ट्विटर पर लिखा कि आखिरकार वह दिन आ गया, जब एबीसी नेटवर्क का ‘क्वांटिको’ प्रसारण के लिए तैयार है. ‘क्वांटिको’ की कहानी एफबीआई के युवा सदस्यों के समूह की है जो वर्जीनिया स्थित क्वांटिको में प्रशिक्षण के दौरान अपनी मंजिल पाने के लिए संघर्ष करते हैं. ‘गॉसिप गर्ल’ में काम करने वाली जोश साफरान ने इसकी पटकथा लिखी है जबकि मार्क मुंडेन ने इसका निर्देशन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola