..तो ये था ''पीकू'' के ट्रेलर रिलीज से पहले दीपिका का खास आइडिया
Updated at : 23 Mar 2015 11:12 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पोदुकोण और इरफान खान की की आने वाली फिल्म ‘पीकू’ के ट्रेलर का टीजर लॉन्च हो गया है. यह टीजर लोगों को फिल्म की कहानी के बारे में और कन्फ्यूज करने वाला है. फिल्म के टीजर को लेकर दीपिका का इंट्रेस्टिंग आइडिया निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत […]
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पोदुकोण और इरफान खान की की आने वाली फिल्म ‘पीकू’ के ट्रेलर का टीजर लॉन्च हो गया है. यह टीजर लोगों को फिल्म की कहानी के बारे में और कन्फ्यूज करने वाला है.
फिल्म के टीजर को लेकर दीपिका का इंट्रेस्टिंग आइडिया निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत इसे अप्लाई कर दिया. यह टीजर फिल्म के ट्रेलर की ही बात करता है. पीकू का आफिसियल ट्रेलर 25 मार्च को रात के नौ बजे रिलीज होने वाला है.
We want to hear how much you love the #PikuTeaser ! Come on, click LIKE on the video and shout it out loud!!! http://t.co/c0eKd3gWMQ
— Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin) March 22, 2015
इस फिल्म का निर्देशन ‘विकी डोनर’ और ‘मद्रास कैफे’ जैसी जबर दस्त फिल्म बना चुके सुजीत सरकार कर रहे हैं. फिल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान हैं. खास बात है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण फिल्म के टाइटल ‘पीकू’ के किरदार में हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन की बेटी की भमिका निभाई है.
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है दीपिका अमिताभ की बेटी की भूमिका निभा रही हैं. इससे पहले फिल्म ‘आरक्षण’ में दोनों साथ नजर आए थे. वहीं फिल्म में पहली बार इरफान और दीपिका रोमांस करते दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




