आलिया और गौतम ने फराह संग बनाया खाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2015 12:18 PM
बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार और कोरियोग्राफर फराह खान अब टीवी पर खाना बनाती नजर आयेंगी. जी हां फराह एक कूकरी शो को होस्ट करती दिखेंगी. इससे पहले फराह रियेलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 8’ को होस्ट कर चुकी हैं. शो ‘फराह की दावत’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन के अलावा आलिया भट्ट और गौतम गुलाटी ने […]
बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार और कोरियोग्राफर फराह खान अब टीवी पर खाना बनाती नजर आयेंगी. जी हां फराह एक कूकरी शो को होस्ट करती दिखेंगी. इससे पहले फराह रियेलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 8’ को होस्ट कर चुकी हैं. शो ‘फराह की दावत’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन के अलावा आलिया भट्ट और गौतम गुलाटी ने खाना बनाया.
आपको बता दें कि इस शो में कई ऑलीवुड और टीवी स्टार अपने पसंदीदा पकवान बनाते नजर आयेंगे. शुरुआत के एपिसोड्स में अभिषेक बच्चन और उनके साथ टीवी एक्ट्रेस सरगुन मिलकर ‘दही चिकन’ बनाते नजर आएंगे. इसके अलावा ‘बिग बॉस-8’ के विजेता गौतम गुलाटी, एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मिलकर ‘स्पैनिश ऑमलेट’ तैयार करेंगे.
शो 22 फरवरी 2015 से ऑन एयर होने जा रहा है. वहीं फराह खान इस शो को लेकर बेहद खुश है. फराह के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि वे दोबारा फराह को होस्ट करते देख सकते हैं. टीवी कलाकारों और बड़े पर्दे के हस्तियों को एकसाथ देखने में दर्शकों को भी मजा आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










