रणवीर सिंह नहीं Dhurandhar की सफलता का श्रेय वरुण धवन ने इस शख्स को दिया, बोले- निर्देशक की जीत

Updated:
विज्ञापन
Varun Dhawan Dhurandhar

वरुण धवन धुरंधर फोटो- ट्विटर

वरुण धवन ने धुरंधर की सफलता का श्रेय डायरेक्टर आदित्य धर को दिया. उन्होंने कहा कि यह फिल्म निर्देशक की जीत है. पिता डेविड धवन ने उनका साथ दिया और इस बात को दोहराया.

विज्ञापन

आदित्य धर की ओर से निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई. हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा कि उनके अनुसार ‘धुरंधर’ एक अभिनेता की नहीं बल्कि निर्देशक की जीत थी.

वरुण बोले- धुरंधर की सफलता, आदित्य धर की जीत थी

दरअसल एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान डेविड और वरुण धवन साथ में बैठे थे. इसी बीच एक्टर ने अपने पिता से पूछा कि आज के निर्माता खुलकर फिल्में क्यों नहीं बना पा रहे हैं. इस पर दिग्गज निर्माता ने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि जिसके पास भी कलम और फोन है, वह खुद को पत्रकार समझता है. यह बहुत मुश्किल हो गया है. मुझे यह पता नहीं चल पाता कि कौन सी फिल्म हिट हुई और कौन सी नहीं. कमाई का अंदाजा लगाना बहुत कठिन है, लेकिन फिर भी, यह सब अभिनेताओं की ओर से ही तय होता है. पहले भी था, अभी भी है.” इस जवाब पर रिएक्ट करते हुए वरुण ने कहा, “आपको ऐसा क्यों लगता है? आज जब आप धुरंधर देखते हैं, तो आपको आदित्य धर और उनकी ओर से बनाई गई फिल्म दिखाई देती है, तो वो तो निर्देशक की जीत थी ना?”

डेविड धवन बोले अभिनेता किसी के सगे नहीं

डेविड ने जवाब दिया, “आदित्य धर एक अनोखे निर्देशक हैं. हां, वो निर्देशक की जीत थी, लेकिन अगर आप देखें तो अभिनेताओं का ज्यादा हाथ होता है.” फिल्म निर्माता ने आगे मजाक में कहा कि अभिनेता किसी के प्रति वफादार नहीं होते और आमतौर पर पहले अपने फायदे के बारे में सोचते हैं.

धुरंधर के बारे में

आदित्य धर की ओर से निर्देशित, धुरंधर दो पार्टों वाली एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और राकेश बेदी भी है. पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि दूसरा पार्ट और भी बड़ी सफलता साबित हुआ, जिसने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और अब तक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.

यह भी पढ़ें- Naagin 7 छोड़ते ही मोहित जसवानी की चमकी किस्मत, हाथ लगा नया स्टारप्लस का शो

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola