ePaper

स्क्रीन अवॉर्ड्स 2015 : चॉकलेटी शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, देशी गर्ल प्रियंका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Updated at : 15 Jan 2015 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
स्क्रीन अवॉर्ड्स 2015 : चॉकलेटी शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, देशी गर्ल प्रियंका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 21वें वार्षिक लाइफ ओके स्‍क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला है. प्रियंका को उनकी फिल्‍म ‘मैरीकॉम’ और शाहिद को फिल्‍म ‘हैदर’ के लिए पुरस्‍कृत किया गया . प्रियंका ने इस फिल्‍म में बॉक्‍सर मैरीकॉम का किरदार निभाया था. फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 21वें वार्षिक लाइफ ओके स्‍क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला है. प्रियंका को उनकी फिल्‍म ‘मैरीकॉम’ और शाहिद को फिल्‍म ‘हैदर’ के लिए पुरस्‍कृत किया गया . प्रियंका ने इस फिल्‍म में बॉक्‍सर मैरीकॉम का किरदार निभाया था. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग की खासा तारीफ भी हुई थी.

फिल्‍म ‘हैदर’ में दर्शकों ने शाहिद की एक्टिंग को खासा पसंद किया था. फिल्‍म में उनका लुक भी एकदम अलग था. फिल्‍म में तब्‍बू ने शाहिद की मां का किरदार निभाया था. शाहिद जल्‍द ही आलिया भट्ट के साथ आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ में नजर आनेवाले हैं. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आयेंगे.

undefined

वहीं किंग खान शाहरुख को फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के लिए मेल कैटेगरी में पॉपुलर च्‍वाइस अवार्ड दिया गया. वहीं इसी फिल्‍म के लिए दीपिका पादुकोण को फीमेल कैटेगरी में पॉपुलर च्‍वाइस अवार्ड दिया गया. ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. यह एक कॉमेडी ड्रामा थी. फिल्‍म का निर्देशन फराह खान ने किया था. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्‍मानित किया गया. उन्‍हें यह पुरस्‍कार शाहरुख खान ने प्रदान किया.

नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ को फिल्‍म ‘हीरोपंती’ के लिए बेस्‍ट प्रॉमिसिंग न्‍यूकमर मेल और नवोदित अभिनेत्री पत्रलेखा को फिल्‍म ‘सिटीलाइट्स’ के लिए बेस्‍ट प्रॉमिसिंग न्‍यूकमर फीमेल का अवार्ड मिला.

अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत फिल्‍म ‘क्‍वीन’ को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म को अवार्ड दिया गया. वहीं इसी फिल्‍म के निर्देशन विकास बहल को सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक का पुरस्‍कार मिला.

इस अवार्ड फंक्‍शन में हेमा मालिनी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, काजोल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, तब्बू, अरबाज खान, मलायका अरोड़ा खान जैसी प्रतिष्ठित और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola