''दोस्ताना'' के बाद अब जॉन-अभिषेक करेंगे ''हेरा फेरी''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 10:57 AM
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की जोड़ी तो दर्शकों को याद ही होगी. फिल्म ‘दोस्ताना’ में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. अब ये दोनों फिर एकबार फिल्म ‘हेरा फेरी3′ में एकसाथ नजर आनेवाले हैं. फिल्म का निर्देशन फिरोज नाडियाडवाला कर रहे हैं. वहीं इन दोनों के […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की जोड़ी तो दर्शकों को याद ही होगी. फिल्म ‘दोस्ताना’ में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. अब ये दोनों फिर एकबार फिल्म ‘हेरा फेरी3′ में एकसाथ नजर आनेवाले हैं. फिल्म का निर्देशन फिरोज नाडियाडवाला कर रहे हैं.
वहीं इन दोनों के साथ फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी भी नजर आनेवाले हैं. फिल्म में फीमेल लीड कौन होगीं इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन खबरें आ रही हैं कि फिल्म में कई नये चेहरों को मौका मिल सकता है. ग्लैडरैग्स 2011 की विजेता साक्षी चौधरी जॉन अब्राहम की हिरोइन होंगी.
फिल्म ‘हेरा फेरी’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. इसके बाद ‘फिर हेरा फेरी’ को भी दर्शकों ने पॉजीटिव रिस्पांस दिया था. अब अभिषेक-जॉन की जोड़ी क्या कमाल करती है यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चल पायेगा. फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ बनाने वाली निर्माता-निर्देशक जोड़ी फिरोज नाडियाडवाला-नीरज वोहरा ही इस फिल्म को बनायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










