ePaper

हर फिल्‍म के साथ नया बॉयफ्रेंड नहीं बना सकती- सोनाक्षी सिन्‍हा

Updated at : 02 Dec 2014 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
हर फिल्‍म के साथ नया बॉयफ्रेंड नहीं बना सकती- सोनाक्षी सिन्‍हा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा का नाम इन दिनों फिल्‍म ‘तेवर’ में उनके को-स्‍टार रहे अर्जुन कपूर के साथजोड़ाजा रहा है. दोनों के अफेयर को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. दोनों फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेवर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इससे पहले सोनाक्षी का नाम शाहिद कपूर के साथ जोड़ा गया था. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा का नाम इन दिनों फिल्‍म ‘तेवर’ में उनके को-स्‍टार रहे अर्जुन कपूर के साथजोड़ाजा रहा है. दोनों के अफेयर को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. दोनों फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेवर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इससे पहले सोनाक्षी का नाम शाहिद कपूर के साथ जोड़ा गया था. दोनों ने फिल्‍म ‘आर.राजकुमार’ में साथ काम किया था.

वहीं सोनाक्षी का कहना है कि,’ मैं अफवाहों पर ध्‍यान नहीं देती. मुझे अपनी हर फिल्‍म के को-स्‍टार के साथ जोड़ा जाता है. एक लडकी का हर फिल्‍म के साथ नया बॉयफ्रेंड नहीं बन सकता. यह संभव नहीं है.’ फिल्‍म ‘तेवर’ में मनोज वाजपेयी भी मुख्‍य भूमिका में है. फिल्‍म में अर्जुन कपूर की भूमिका एकदम अलग है. वे फिल्‍म में जबरदस्‍त एक्‍शन करते नजर आयेंगे.

सोनाक्षी ने आगे कहा कि,’ मैं ऐसी बातों पर प्रतिक्रिया देने में कोई विश्‍वास नहीं रखती. इसका मुंह तोड जवाब यही है. हर अफवाह की एक सीमा होती है. जब लोग बोर हो जाते है तो अफवाहें अपने आप गायब हो जाती है. अगर आप उस अफवाह पर रियेक्‍ट करते हैं तो वो बढती जाती है. इसलिए कोई रियेक्‍शन मत दो अफवाहें अपने-आप बंद हो जायेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola