शादी का न्यौता देने पीएम आवास पहुंचे सलमान
Updated at : 06 Nov 2014 7:48 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः सलमान खान अपनी बहन की शादी का कार्ड लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे. इस मौके पर मोदी और सलमान की आपस में बातचीत भी हुई. हालांकि मोदी 9 नवंबर को विदेश यात्रा पर जा रहे हैं लेकिन संभावना जतायी जा रही है मोदी 18 नवंबर को देश में ही होंगे. ऐसे […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः सलमान खान अपनी बहन की शादी का कार्ड लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे. इस मौके पर मोदी और सलमान की आपस में बातचीत भी हुई. हालांकि मोदी 9 नवंबर को विदेश यात्रा पर जा रहे हैं लेकिन संभावना जतायी जा रही है मोदी 18 नवंबर को देश में ही होंगे. ऐसे में संभव है कि नरेंद्र मोदी इस शादी में शामिल हो.
बॉलीवुड में सलमान खान ऐसे अभिनेता है जिन्होंने खुलकर नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है. सलमान जब जय हो के प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे थे तो उन्होंने मोदी को बेस्ट मैन बताया था. मोदी ने भी स्वच्छता अभियान में नवरत्नों में एक सलमान को बनाया था और सलमान ने फेसबुक और टि्वट के जरिये इस अभियान को आगे बढ़ाया.
यह पहली बार नहीं है जब मोदी किसी बॉलीवुड शादी में शामिल होंगे इससे पहले हेमा मालिनी की बेटी अहाना के रिशेप्सन में पीएम मोदी मौजूद रहे थे लेकिन उस वक्त मोदी प्रधानमंत्री के पद पर नहीं थे. अगर प्रधानमंत्री मोदी इस शादी समारोह में शामिल होते हैं तो वह पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार किसी बॉलीवुड अभिनेता की पार्टी में मौजूद होंगे.
गौरतलब है कि अर्पिता की कांग्रेस नेता सुखराम के पोते आयुष शर्मा से 18 नवंबर को हैदराबाद में शादी होने वाली है. इस ग्रैंड शादी में कई क्षेत्रों से मेहमान को बुलाया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से राजनीति, मनोरंजन, व्यापार से जुड़े कई दिग्गज शामिल है. इस समारोह में वर पक्ष की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




