ePaper

''ओम शांति ओम'' के बाद शाहरूख बोले ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर''

Updated at : 08 Sep 2014 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
''ओम शांति ओम'' के बाद शाहरूख बोले ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर''

फिल्‍म ‘चेन्‍नई-एक्‍सप्रेस’ के बाद एक बार फिर दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के किंग खान की जोडी धमाकेदार एंट्री करनेवाले है. जी हां ये दोनों आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में नजर आनेवाले है. इस फिल्‍म में शाहरूख 8 पैक एब्‍स में नजर आएंगे. इससे पहले शाहरूख फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में 6 पैक एब्स के […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘चेन्‍नई-एक्‍सप्रेस’ के बाद एक बार फिर दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के किंग खान की जोडी धमाकेदार एंट्री करनेवाले है. जी हां ये दोनों आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में नजर आनेवाले है. इस फिल्‍म में शाहरूख 8 पैक एब्‍स में नजर आएंगे.

इससे पहले शाहरूख फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में 6 पैक एब्स के साथ जलवा बिखेर चुके थे और अब शाहरुख 7 साल के बाद 8 पैक एब्स में नजर आनेवाले है. दोनों ही फिल्मों में दीपिका पादुकोण शाहरुख की हिरोइन हैं.

शाहरुख खान ने अपने इस लुक के लिए फराह खान, बेटे आर्यन और फिटनेस ट्रेनर प्रशांत का शुक्रिया करते हुए ट्वीट किया. वहीं फराह खान ने शाहरुख खान का शुक्रिया अदा करते हुए उनकी एक और तस्वीर शेयर की है.

शाहरुख खान की इस डैशिंग लुक में अपने प्रशंसकों के सामने आनेवाले है. शाहरुख खान एक फाइट क्लब में मारधाड़ करते दिखाई दिखेंगे. फिल्म में शाहरुख खान ने ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो बॉस्टन से पढ़ाई पूरी कर के वापस लौटता है लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर वह पैसों के लिए किक बॉक्सिंग का सहारा लेता है.

इस फिल्‍म का दर्शक बडी ही बेसब्री से इंतजार कर रहें है. दीपिका और शाहरूख एक बार फिर एकसाथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. यह फिल्म 24 अक्टूबर को सिनूमाघरों में तहलका मचाने आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola