Ather Rizta हुआ महंगा, अब ₹4,000 तक बढ़े दाम, जानें नई कीमत

Updated:
विज्ञापन
Ather Rizta Price Hike

Ather Rizta (Photo: Ather Energy)

Ather ने अपने Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी कर दी है. फैमिली सेगमेंट में पॉपुलर यह स्कूटर अब नए प्राइस के साथ उपलब्ध है. इसमें दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स, एडवांस सेफ्टी और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है. आइए चेक करते हैं नई प्राइस लिस्ट.

विज्ञापन

Ather Energy ने अपनी पॉपुलर फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की कीमतें बढ़ा दी हैं. 1 जून 2026 से लागू हुई इस नई कीमत के बाद अब यह स्कूटर पहले से करीब ₹3,000 से ₹4,000 तक महंगा हो गया है. ये प्राइस वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है. Rizta वैसे भी भारत में फैमिली ई-स्कूटर सेगमेंट में काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है. इसकी सीधी टक्कर TVS और Bajaj जैसी कंपनियों से होती है. लेकिन अब इस प्राइस हाइक के बाद इसे खरीदना थोड़ा ज्यादा महंगा सौदा हो गया है.

अपडेटेड वेरिएंट-वाइज कीमतें

वेरिएंटनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
Rizta S (2.9 kWh)₹1,21,499₹1,17,500+ ₹3,999
Rizta Z (2.9 kWh)₹1,36,999₹1,32,998+ ₹4,001
Rizta S (3.7 kWh)₹1,44,500₹1,40,499+ ₹4,001
Rizta Z (3.7 kWh)₹1,56,999₹1,52,998+ ₹4,001

क्यों बढ़ी कीमत?

Ather ने अभी तक कीमत बढ़ाने की कोई ऑफिसियल वजह नहीं बताई है. लेकिन माना जा रहा है कि कच्चे माल और प्रोडक्शन की बढ़ती लागत इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है. साथ ही, हाल ही में कई दूसरी कंपनियों ने भी इसी तरह के कारणों से अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं. इसलिए यह बदलाव पूरी इंडस्ट्री के ट्रेंड से जुड़ा हुआ लगता है.

बैटरी और परफॉरमेंस 

Rizta में आपको एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है. इसमें 2.9kWh बैटरी के साथ करीब 105 km की असली रेंज मिलती है, जबकि बड़ा 3.7kWh बैटरी पैक लेने पर यह बढ़कर लगभग 125 km तक पहुंच जाती है. इसके अलावा Ather इस स्कूटर के साथ 5 साल या 60,000 km तक की बैटरी वारंटी भी देता है. साथ ही बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल और पानी से भी अच्छी तरह सेफ रहती है.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

Rizta S के फीचर्स

इसमें 7-इंच का DeepView डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. सेफ्टी के लिए CBS ब्रेकिंग, Vehicle Fall Safe और Emergency Stop Signal (ESS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा LED लाइटिंग, 34-लीटर स्टोरेज, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, Auto Hold और Guide Me Home लाइट्स भी दी गई हैं. कनेक्टिविटी के लिए कॉल और म्यूजिक कंट्रोल के साथ Ather Connect फीचर्स इसे और भी स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं.

Rizta Z के फीचर्स

इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, Magic Twist और स्किड कंट्रोल जैसे ड्राइविंग सपोर्ट फीचर्स मिलते हैं. साथ ही ऑटो-ब्राइटनेस एडजस्टमेंट, ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग, रिमोट फंक्शन्स, और पॉटहोल व क्रैश अलर्ट जैसी सेफ्टी सुविधाएं भी दी गई हैं. एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी के लिए इसमें Cricket Dash, नेविगेशन, WhatsApp प्रीव्यू, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, लाइव लोकेशन शेयरिंग और टेक्स्ट के साथ कॉल रिजेक्ट करने जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola