Aamir Khan Marriage: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग सात फेरे लेंगे आमिर खान, शादी कंफर्म करते हुए कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aamir Khan Marriage: फाइनली आमिर खान ने कंफर्म कर दिया है कि वह गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करने वाले हैं. दोनों 5 जुलाई को ही सात फेरे लेंगे.

विज्ञापन

Aamir Khan Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने कंफर्म कर दिया है कि वह 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने के लिए तरह तैयार हैं. एक्टर अपने पार्टनर गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को सात फेरे लेंगे. कपल कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब वह इसे नया नाम देने जा रहे हैं.

विज्ञापन

गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को आमिर खान ने किया कंफर्म

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग अपनी शादी कंफर्म करते हुए वैरायटी इंडिया को बताया, “शादी की खबर सच है. यह 5 जुलाई को है. फिलहाल अमेरिका में हूं.” एक्टर ने आगे कहा कि वह और गौरी अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह सीरियस हैं और एक दूसरे के साथ रह रहे हैं. गौरी के साथ उन्हें सुकून का एहसास होता है. अभिनेता ने यह भी कहा कि उनके लिए गौरी सिर्फ एक साथी नहीं बल्कि जीवन का अहम हिस्सा हैं. दिल से वह खुद को पहले ही गौरी का जीवनसाथी मान चुके हैं. ऐसे में अब शादी के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर और गौरी अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखेंगे. कपल अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे.

कब हुई थी आमिर और गौरी की मुलाकात

आमिर और गौरी की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी. समय के साथ दोनों का कांटेक्ट टूट गया और सालों बाद दोबारा मुलाकात हुई. तब वे एक दूसरे को जानने लगे. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब यह शादी के मुकाम तक पहुंचने के लिए तैयार है. गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उनका एक बेटा भी है.

तीसरी शादी है आमिर खान की

आमिर खान ने पहली बार मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उन्होंने कहा था कि वह खुद को काफी लकी मानते हैं, कि गौरी उनकी लाइफ में आई. बता दें कि यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी. रीना दत्ता से उनके दो बच्चे जुनैद और इरा खान हैं. वहीं किरण राव के साथ उनके बेटे आजाद राव खान है. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में देखा गया था.

यह भी पढ़ें- Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola