शानदार एक्शन फिल्म है Alpha, बॉबी देओल बोले- थिएटर में दर्शकों को मिलेगा जबरदस्त मनोरंजन

Updated:
विज्ञापन

बॉबी देओल और अल्फा फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल स्टारर अल्फा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब बॉबी ने बताया कि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में भरपूर मनोरंजन देने के लिए बनाई गई है. इसमें एक्शन और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण है.

विज्ञापन

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. वाईआरएफ अपने स्पाई यूनिवर्स में पहली बार महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर पेश कर रहा है. अब बॉबी ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए इसे “शानदार एक्शन फिल्म” बताया. उन्होंने यह भी कहा कि यह हाई-ऑक्टेन ड्रामा सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी.

विज्ञापन

बॉबी देओल ने बताया कैसी है अल्फा फिल्म और दर्शकों को कैसी लगेगी

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, “अल्फा एक शानदार एक्शन फिल्म है और पूरी तरह से एंटरटेनिंग है. यह दर्शकों को सिनेमाघरों में भरपूर मनोरंजन देने के लिए बनाई गई है. उनके अनुसार फिल्म में शानदार एक्शन, रोमांच और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा. बॉबी ने कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट पर काम करने में काफी मजा आया, क्योंकि हर दिन सेट पर कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलता था.

आलिया और शरवरी को लेकर क्या बोले बॉबी देओल

बॉबी देओल ने आलिया भट्ट और शरवरी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों के लिए कड़ी मेहनत की है और सेट पर हमेशा पूरी एनर्जी के साथ काम किया. उनके समर्पण और जुनून ने फिल्म को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बॉबी के मुताबिक दर्शकों को पहली बार दोनों अभिनेत्रियों को इतने बड़े एक्शन स्पेस में देखने का मौका मिलेगा, जो निश्चित रूप से रोमांचक होगा.

सेट के माहौल की तारीफ में क्या बोले बॉबी देओल

अभिनेता ने सेट के माहौल की भी जमकर तारीफ की. खासतौर पर निर्देशक शिव रवैल की सोच और विजन ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया. बॉबी का मानना है कि शिव को पूरी तरह पता था कि वह पर्दे पर किस तरह की दुनिया बनाना चाहते हैं. ऐसे निर्देशक के साथ काम करना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा.

यह भी पढ़ें- Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola