''कटियाबाज'' के कायल हुए अखिलेश,यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म

मुंबई:उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म ‘कटियाबाज’ पर मेहरबान दिख रही है. खबरों की माने तो अखिलेश यादव ने राज्य में इस फिल्म को कर मुक्त कर दिया है. मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को फिल्म को देखने की सलाह भी दी है. मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को […]
मुंबई:उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म ‘कटियाबाज’ पर मेहरबान दिख रही है. खबरों की माने तो अखिलेश यादव ने राज्य में इस फिल्म को कर मुक्त कर दिया है. मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को फिल्म को देखने की सलाह भी दी है.
मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को काफी सराहा है.मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस फिल्म को देखकर बिजली चोरी रोकने के तरीकों पर गौर करें. इससे राज्य तथा बिजली विभाग को फायदा होगा. गौरतलब है कि नई फिल्म नीति लाने के प्रयास में जुटी यूपी सरकार ने हाल में ही फिल्म ‘मर्दानी’ को भी टैक्स फ्री किया था.
राज्य में बिजली की कटौती को लेकर सरकार की काफी आलोचना हो चुकी है. सरकार पर आरोप भी लगाये गये हैं कि लोस चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने जमकर बिजली दी लेकिन चुनाव में हार के बाद बिजली कटौती की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




