बेटे की फिल्‍म ''हैदर'' का इंतजार कर रहे हैं पंकज कपूर

Updated at : 21 Aug 2014 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे की फिल्‍म ''हैदर'' का इंतजार कर रहे हैं पंकज कपूर

मुंबई:जाने माने एक्‍टर पंकज कपूर अपने बेटे शाहिद कपूर की फिल्‍म ‘हैदर’ का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्‍म में उनका काम देखकर पंकज काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि बेटे को अच्छा काम करता देखकर खुश हूं. मुझे आशा है कि उसकी फिल्‍म हैदर सफलता के झंडे गाड़ेगी. ये बातें पंकज ने एक […]

विज्ञापन

मुंबई:जाने माने एक्‍टर पंकज कपूर अपने बेटे शाहिद कपूर की फिल्‍म ‘हैदर’ का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्‍म में उनका काम देखकर पंकज काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि बेटे को अच्छा काम करता देखकर खुश हूं. मुझे आशा है कि उसकी फिल्‍म हैदर सफलता के झंडे गाड़ेगी. ये बातें पंकज ने एक साक्षात्कार के दौरान कही.

फिल्म हैदर को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है. फिल्‍म में शाहिद के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आयेंगी. फिल्‍म दो अक्टूबर को रिलीज होगी. यह फिल्म शेक्सपियर के प्‍ले ‘हेमलेट’ का फिल्मी रूपांतरण है. पंकज, विशाल की ‘मकबूल’ और ‘द ब्लू अम्ब्रेला’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं.

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर को अपने डैड पंकज कपूर की फिल्म फाईंडिंग फैनी का इंतजार है. उन्होंने पिछले दिनों ही कहा था कि वे अपने पिता के अभिनय के कायल हैं. इस फिल्‍म में वो कुछ अलग किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्‍म के ट्रेलर में पंकज कपूर अभिनेत्री डिंपल कंपाडि़या को निहारते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola