खुली शर्ट और डिंपल कपाडिया जी को निहारना वाह डैडी वाह

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म "फाइंडिंग फैनी" का काफी बेसब्री से इंतजार है. इसका कारण उनके पिता पंकज कपूर हैं. फिल्म में उनका किरदार काफी अलग है जिसकी झलक फिल्म के प्रोमो में देखने को मिल रही है. यही कारण है कि शाहीद फिल्म में अपने पिता का कूल अंदाज देखने की लिए बेताब […]
मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म "फाइंडिंग फैनी" का काफी बेसब्री से इंतजार है. इसका कारण उनके पिता पंकज कपूर हैं. फिल्म में उनका किरदार काफी अलग है जिसकी झलक फिल्म के प्रोमो में देखने को मिल रही है. यही कारण है कि शाहीद फिल्म में अपने पिता का कूल अंदाज देखने की लिए बेताब हैं.
शाहीद ने कहा कि मैंने फिल्म का प्रोमो देखा है. इसमें पापा का अलग किरदार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने इससे पहले कभी भी पापा को इस तरह नहीं देखा. प्रोमो में वह खुली हुई शर्ट में नजर आ रहे हैं. साथ वह जिस तरह से डिंपल कपाडिया जी को निहारते हैं, वह काफी मजेदार है.
शाहिद ने कहा कि यह फिल्म बहुत ही बेहतरीन लग रही है. मैं इसे देखने के लिए मर रहा हूं. इस फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, पंकज कपूर, डिंपल कपाडिया और नसीरउद्दीन शाह अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




