ePaper

करीना ने शाहिद से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्‍पी, सैफ से नजदीकियों पर कही ये बात

Updated at : 21 Feb 2020 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
करीना ने शाहिद से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्‍पी, सैफ से नजदीकियों पर कही ये बात

करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक समय नाम जुड़ा था. दोनों ने लंबे समय तक एकदूसरे को डेट किया. करीना और शाहिद की जोड़ी कई फिल्‍मों में नजर आई जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया. लेकिन एक समय बाद इनका ब्रेकअप हो गया. करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली. अब […]

विज्ञापन

करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक समय नाम जुड़ा था. दोनों ने लंबे समय तक एकदूसरे को डेट किया. करीना और शाहिद की जोड़ी कई फिल्‍मों में नजर आई जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया. लेकिन एक समय बाद इनका ब्रेकअप हो गया. करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली. अब करीना ने शाहिद से ब्रेकअप के सालों बाद एक बड़ा खुलासा किया है.

करीना और शाहिद ने इम्तियाज अली की फिल्‍म ‘जब वी मेट’ में काम किया था. इस फिल्‍म के बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा था. कुछ समय बाद करीना ने सैफ से शादी कर ली. हाल ही में करीना ने अनुपमा चोपड़ा को एक इंटरव्‍यू दिया है.

शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा,’ भाग्‍य के अपने कुछ प्‍लान होते हैं और जिंदगी उसी के हिसाब से चलती है. ‘जब वी मेट’ से लेकर फिल्‍म ‘टशन’ के बीच कुछ चीजें ऐसी हुई जिसके बाद हमने अपने रास्‍ते बदल लिए.’

‘जब वी मेट’ में करीना कपूर को नाम गीत था. उन्‍होंने ‘गीत’ को जिक्र करते हुए कहा, उनकी असल जिंदगी में और गीत की जिंदगी में काफी चीजें एक जैसी हो रही थी. अभिनेत्री ने कहा,’ मेरे लिए उस समय पर्सनली और प्रोफेशनली स‍ब हैंडल करना मुश्किल हो रहा था. आप देखेंगे कि फिल्‍म में गीत की जिंदगी सेकेंड हाफ के बाद बदल जाती है, कुछ वैसा ही मेरे साथ हो रहा था.’

करीना ‘जब वी मेट’ और ‘टशन’ को अपने बेहद करीब मानती हैं. करीना के मुताबिक, ‘जब वी मेट’ ने करीना के करियर को बदल कर रख दिया था, वहीं टशन के सेट पर सैफ अली खान से मुलाकात ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.’

करीना ने आगे कहा,’ टशन के दौरान मैं काफी उत्‍साहित थी, अपने रोल और फिगर को लेकर. टशन ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी थी क्‍योंकि मैं इस दौरान अपने लाईफ पार्टनर से मिली.’ बता दें कि टशन के दौरान ही सैफ और करीना एकदूसरे को डेट करने लगे थे. दोनों ने साल 2012 में शादी की और 2013 में करीना ने तैमूर को जन्‍म दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola