प्रियंका चोपड़ा ने इस अंदाज में मनाया करवा चौथ, निक ने लिखा- मेरी पत्नी भारतीय है

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल यानी लॉस एंजेल्स में अपना पहला करवा चौथ मनाया. गुरुवार को यानी 17 अक्टूबर को पूरे देशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर आम महिलाओं के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपनी पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. प्रियंका […]
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल यानी लॉस एंजेल्स में अपना पहला करवा चौथ मनाया. गुरुवार को यानी 17 अक्टूबर को पूरे देशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर आम महिलाओं के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपनी पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है जिसमें अभिनेत्री लाल रंग की साड़ी और चूड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. निक ने भी कुछ तसवीरें शेयर की हैं.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तसवीरों से साफ है कि इस इंटरनेशनल जोड़ी ने विदेश में धूमधाम से करवा चौथ का मनाया. निक जोनास ने तसवीर शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन लिखा है.
https://www.instagram.com/p/B3vuHKQjWaL/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
निक ने लिखा,’ मेरी बीवी भारतीय है. वो हिंदू है और हर मायने में अद्भुत है. उन्होंने मुझे अपने धर्म और संस्कृति के बारे में सबकुछ सिखाया है. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं और जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम साथ में खूब मस्ती करते हैं. सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं!.’
https://www.instagram.com/p/B3vpauYpr0j/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने पिछले साल दिसंबर में जोधुपर के उमैद भवन में सात फेरे लिये थे. दोनों ने पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी. शादी में शामिल होने के लिए निक की पूरी फैमिली भारत आई थी. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज हुई है. शोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं. वहीं निक जोनास म्यूजिक की दुनिया में धूम मचाये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




