इरफान की ''अंग्रेजी मीडियम'' 20 मार्च 2020 को होगी रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 10:09 PM
मुंबई : इरफान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी. होमी अदजानिया के निर्देशन वाली फिल्म में करीना कपूर खान और राधिका मदान भी हैं. प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने बृहस्पतिवार को फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की. ‘अंग्रेजी मीडियम’ साल 2017 में आयी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का […]
मुंबई : इरफान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी. होमी अदजानिया के निर्देशन वाली फिल्म में करीना कपूर खान और राधिका मदान भी हैं.
प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने बृहस्पतिवार को फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की. ‘अंग्रेजी मीडियम’ साल 2017 में आयी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल है. विजन ने साथ ही अपनी एक और फिल्म ‘रूह-अफजा’ की रिलीज की तारीख की घोषणा की. इस फिल्म में राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा हैं.
हार्दिक मेहता के निर्देशन वाली यह फिल्म 17 अप्रैल 2020 को सिनेमा हॉल में दिखाई देगी. ‘स्त्री’ के बाद यह विजन और राव की साथ में दूसरी फिल्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










