ePaper

‘83’ में बोमन ईरानी की इंट्री, निभायेंगे ये किरदार

Updated at : 28 Aug 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
‘83’ में बोमन ईरानी की इंट्री, निभायेंगे ये किरदार

कबीर खान की फिल्म ‘83’ में बोमन ईरानी पूर्व क्रिकेट-कमेंटेटर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आयेंगे. कबीर खान ने ग्लासगो में 5 जून को फिल्म ‘83’ की शूटिंग शुरू कर दी है. अब, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, […]

विज्ञापन

कबीर खान की फिल्म ‘83’ में बोमन ईरानी पूर्व क्रिकेट-कमेंटेटर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आयेंगे. कबीर खान ने ग्लासगो में 5 जून को फिल्म ‘83’ की शूटिंग शुरू कर दी है. अब, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, चिराग पाटिल, जिवा और हार्डी संधू के साथ अभिनेता बोमन ईरानी भी फिल्म के कलाकारों की टुकड़ी में शामिल हो गये हैं.

फिल्म में महान पूर्व ओपेनिंग बल्लेबाज और विकेट कीपर, फारुख इंजीनियर का किरदार निभा रहे अभिनेता ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए साझा किया, वह 1983 के विश्व कप के दौरान एकमात्र भारतीय कमेंटेटर थे.

सह-कमेंटेटर ब्रायन जॉन्सटन के साथ उनकी कहानी मुख्य कथा के समानांतर चलती है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक विश्व कप फाइनल के दौरान, जॉनसन ने इंजीनियर से मजाक में पूछा था कि अगर भारत जीतता है, तो क्या उस समय की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी भारत में एक पब्लिक हॉलीडे घोषित करेंगी, जिस पर उनके भारतीय समकक्ष ने कहा, वह इस शो की एक शौकीन श्रोता हैं, और यह सुनने के बाद ही वह पब्लिक हॉलीडे घोषित कर देंगी. और वास्तव में, इंजीनियर की भविष्यवाणी सही साबित हो गयी.

बोमन ईरानी रविवार के दिन लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टीम में शामिल हो गये हैं. उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं यहां कुछ दिनों के लिए शूटिंग करूंगा और फिर मुंबई में टीम में शामिल हो जाऊंगा. इस महान किरदार को निभाना एक बेहद सम्मान की बात है. जब बोमन से पूछा गया कि क्या वे प्रिपरेशन के हिस्से के रूप में इंजीनियर से मिल चुके है तो उन्होंने बताया, मैं इस साल विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर गया था और कुछ दिनों तक उसके साथ रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola