आलिया भट्ट ‘सड़क2'' में गाएंगी रोमांटिक गाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2019 4:08 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : फिल्म हाइवे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘उड़ता पंजाब’ में अभिनय के साथ-साथ गाना भी गा चुकी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म "सड़क 2" के लिए भी अपनी आवाज में एक गीत रिकॉर्ड कराया है. आलिया इस फिल्म के जरिये पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम कर रही […]
विज्ञापन
मुंबई : फिल्म हाइवे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘उड़ता पंजाब’ में अभिनय के साथ-साथ गाना भी गा चुकी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म "सड़क 2" के लिए भी अपनी आवाज में एक गीत रिकॉर्ड कराया है. आलिया इस फिल्म के जरिये पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम कर रही हैं . भट्ट दो दशक बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापस आए हैं.
आलिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में संगीतकार जीत गांगुली के साथ यह गाना रिकॉर्ड किया. फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ‘‘ जीत गांगुली ने संगीत तैयार कर लिया है और गाने के बोल पर काम अभी चल रहा है. जीत दा आलिया की आवाज की लय को समझना चाहते थे, इसलिए उन्होंने गाने का हिस्सा रिकॉर्ड करने का फैसला किया. इस गाने के बोल दोबारा महेश भट्ट की निगरानी में लिखे जा रहे हैं.’ इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट हैं. यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




