ePaper

माधुरी के साथ गोविंदा की यह जबरदस्त सेल्फी, आपने देखी क्या

Updated at : 26 Jun 2019 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
माधुरी के साथ गोविंदा की यह जबरदस्त सेल्फी, आपने देखी क्या

मुंबई : बॉलीवुड में धक-धक गर्ल नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने हॉट एंड सेक्सी लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. माधुरी अपने तमाम फैंस के साथ अपनी खूबसरत फोटो और डांस वीडियो शेयर करतीं अमूमन नजर आतीं हैं. पिछले दिनों ही […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड में धक-धक गर्ल नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने हॉट एंड सेक्सी लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. माधुरी अपने तमाम फैंस के साथ अपनी खूबसरत फोटो और डांस वीडियो शेयर करतीं अमूमन नजर आतीं हैं.

https://www.instagram.com/p/BzDDpeJHTPQ/

पिछले दिनों ही माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोविंदा के साथ एक शानदार सेल्फी शेयर की है. आपको बता दें कि बॉलीवुड में गोविंदा को हीरो नंबर 1 के रूप में जाना जाता है.

गोविंदा माधुरी के रियलिटी डांस शो ‘डांस दीवाने’ में बतौर स्पेशल गेस्ट आये नजर आने वाले हैं. यदि आपको याद हो तो ‘पाप का अंत’, ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ और ‘इज्जतदार’ जैसी फिल्मों में गोविंदा और माधुरी दीक्षित की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. माधुरी आखिरी बार फिल्म ‘कलंक’ में नजर आयी थीं, इसके बाद वह एक बार फिर टीवी की दुनिया में लौट आयी हैं.

माधुरी पॉप्युलर डांस रिऐलिटी शो ‘डांस दीवाने 2’ में जज के रोल में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola