क्या फिर से बॉलीवुड में नजर आएंगे राम चरण? पेड्डी स्टार ने तोड़ी चुप्पी
राम चरण, फोटो- इंस्टाग्राम
राम चरण ने कहा है कि वह हिंदी या तेलुगु सिनेमा में फर्क नहीं करते, बल्कि खुद को भारतीय सिनेमा का हिस्सा मानते हैं. एक्टर ने कहा कि देशभर के निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं.
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी सोच साफ कर दी है. एक्टर का कहना है कि वह फिल्मों को हिंदी या तेलुगु के नजरिए से नहीं देखते, बल्कि खुद को भारतीय सिनेमा का हिस्सा मानते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान किसी एक भाषा तक सीमित नहीं है और वह देश के अलग-अलग हिस्सों के फिल्मकारों के साथ काम करना चाहते हैं.
हिंदी फिल्मों में वापसी को लेकर क्या बोले राम चरण?
राम चरण ने हिंदी फिल्मों में काम करने के सवाल पर आईएएनएस से कहा, “मैं हिंदी सिनेमा या तेलुगु सिनेमा के बारे में नहीं सोचता. मैं एक भारतीय फिल्म कर रहा हूं. मुझे लगता है कि हमें इसे इसी तरह देखना चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, “मैं मुंबई के किसी निर्देशक के साथ काम करना चाहूंगा. मैं बंगाल के किसी निर्देशक के साथ काम करना चाहूंगा. मैं तमिलनाडु के फिल्मकारों के साथ भी काम करना चाहूंगा. मैं सभी के साथ काम करना चाहता हूं.”
‘जंजीर’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू
राम चरण ने साल 2013 में फिल्म ‘जंजीर’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था. यह 1973 में आई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म का रीमेक थी. फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास मुख्य भूमिका में नजर आई थी. फिल्म में राम चरण ने एसीपी विजय खन्ना का किरदार निभाया था, जो अपने माता-पिता के हत्यारे से बदला लेने की कसम खाता है. यह फिल्म हिंदी और तेलुगु, दोनों भाषाओं में बनाई गई थी.
पेड्डी ने कितना कमाया?
वहीं, राम चरण की लेटेस्ट फिल्म पेड्डी रिलीज हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पेड्डी ने अपने दूसरे दिन 10,113 शो में भारत में 26.90 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही कुल कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 150.49 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें- Peddi Collection: ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ही फिसली ‘पेड्डी’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए