Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: 5 फिल्मों का खेल खत्म, फिल्म ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम, बना डाला रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2026 9:20 AM
वरुण धवन और पूजा हेगड़े, फोटो- इंस्टाग्राम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाने में सफल रही. ओपनिंग डे पर मूवी साल 2026 की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आखिरकार 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. बॉबी देओल की ‘बंदर’ और राम चरण की ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दर्ज की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए, आपको बताते हैं.
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?
डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हल्के-फुल्के मनोरंजन, रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण है. लंबे समय बाद दर्शकों को बड़े पर्दे पर ऐसी फैमिली एंटरटेनर देखने को मिली है, जिसका फायदा फिल्म को ओपनिंग डे पर मिला. Sacnilk के अनुसार, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया. फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 17 प्रतिशत दर्ज की गई.
साल 2026 की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हुई फिल्म
पहले दिन की कमाई के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने इस साल (2026) की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. फिल्म ने ‘इक्कीस’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्में (नेट कलेक्शन)
- धुरंधर 2 – 145 करोड़
- बॉर्डर 2 – 32.10 करोड़
- भूत बंगला – 18.31 करोड़
- ओ’रोमियो – 9.01 करोड़
- है जवानी तो इश्क होना है – 7.50 करोड़
- इक्कीस – 7.28 करोड़
- द राजा साब (हिंदी) – 6 करोड़
- पति पत्नी और वो दो – 4.38 करोड़
- मर्दानी 3 – 4 करोड़
- हैप्पी पटेल – 1.25 करोड़
वीकेंड पर बढ़ सकती है फिल्म की रफ्तार
फिल्म की शुरुआत को देखते हुए ट्रेड जानकारों की नजर अब वीकेंड कलेक्शन पर है. अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो फिल्म पहले वीकेंड में मजबूत आंकड़े हासिल कर सकती है.
यह भी पढ़ें- Peddi Collection: ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ही फिसली ‘पेड्डी’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










