Drishyam 3 Worldwide Collection: ‘दृश्यम 3’ इस मलयालम ब्लॉकबस्टर को पछाड़ने से बस एक कदम दूर, जानें टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Drishyam 3 Worldwide Collection

मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Worldwide Collection: दृश्यम 3 ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मजबूत पकड़ बनाई हुई है. आइए जानते हैं 16 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

Drishyam 3 Worldwide Box Office Collection: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. हालांकि नई फिल्मों की रिलीज के बाद इसकी कमाई की रफ्तार में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार मजबूत आंकड़े दर्ज कर रही है. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन भारत में लगभग 80 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया. इससे एक दिन पहले फिल्म ने 93 लाख रुपये की कमाई की थी.

16 दिनों में भारत में कितना रहा कलेक्शन?

‘दृश्यम 3’ ने अब तक भारत में कुल 103.43 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.01 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक, 16वें दिन फिल्म के लिए देशभर में लगभग 851 शोज चलाए गए.

ओवरसीज मार्केट में भी दिखा दम

भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी ‘दृश्यम 3’ का प्रदर्शन शानदार रहा है. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार को 2.75 करोड़ रुपये और दूसरे रविवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने 12वें दिन 75 लाख रुपये, 13वें दिन 60 लाख रुपये, 14वें दिन 40 लाख रुपये और 15वें दिन 15 लाख रुपये की कमाई दर्ज की. दूसरे सप्ताह में फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 9.40 करोड़ रुपये रहा. अब तक फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 111.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

जल्द टूट सकता है ‘वाझा 2’ का रिकॉर्ड

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 231.26 करोड़ रुपये हो चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रोज़’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 235.26 करोड़ रुपये रहा था. ‘दृश्यम 3’ को इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए अब सिर्फ करीब 4 करोड़ रुपये की और जरूरत है.

यह भी पढ़ें- Peddi Collection: ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ही फिसली ‘पेड्डी’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा दम

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola