ePaper

गुलशन कुमार की बायोपिक में होंगे आमिर खान

Updated at : 08 Jun 2019 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
गुलशन कुमार की बायोपिक में होंगे आमिर खान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में व्यस्त चल रहे हैं और आमिर इस वक्त अपनी इस फिल्म की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए है. साथ ही बता दें कि बीते साल ही आमिर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में देखने को मिले थे. हालांकि फिल्म बुरे तरह से […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में व्यस्त चल रहे हैं और आमिर इस वक्त अपनी इस फिल्म की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए है. साथ ही बता दें कि बीते साल ही आमिर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में देखने को मिले थे. हालांकि फिल्म बुरे तरह से पिट चुकी थीए जबकि अब आमिर को एक हिट का इंतज़ार है.

साल 2018 में ही यह खबर आयी थी कि आमिर खान जल्द ही फिल्म ‘मोगुल’ में नजर आने वाले हैं और आमिर खान जल्द ही भूषण कुमार के साथ उनके पिता गुलशन कुमार की बायोपिक पर काम भी कर सकते हैं.

खास बात यह भी है कि इस फिल्म में आमिर का नाम एज अ प्रोड्यूसर के तौर पर आ रहा है. इस फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से एकाएक ख़बरें आ रही है. पहले इस फिल्म में अक्षय कुमार को लिए जाने की बात भी कही गई थी. जबकि भूषण कुमार भी अपने पिता की इस बायोपिक फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं.

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में भूषण ने एक इंटरव्यू में बताया था किए आमिर खान अभी भी मोगुल के को-प्रोड्यूसर हैं और मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि यह फिल्म बनने के लिए तैयार है, जबकि इसके साथ ही भूषण से यह पूछा गया था कि फिल्म में कौन सा एक्टर उनके पिता का रोल करेगा तो इस पर उन्होंने बताया कि, जो मेरे पिता के रूप में सबसे बेहतर लगेगा, हम उस कलाकार को ही इस फिल्म में लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola