श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में सुन टूट गई थीं पहली पत्नी मोना, कही थी ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 8:43 AM
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अकेले रह गये हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने मां और पापा की 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर एक फोटो शेयर कर उन्हें याद किया था. बोनी कपूर अब अपने चारों बच्चों के साथ आगे बढ़ रहे हैं. श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी भी किसी बॉलीवुड […]
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अकेले रह गये हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने मां और पापा की 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर एक फोटो शेयर कर उन्हें याद किया था. बोनी कपूर अब अपने चारों बच्चों के साथ आगे बढ़ रहे हैं. श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी भी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम न है. बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे. लेकिन बावजूद इसके वे दिल हार बैठे थे. बोनी कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे पहली ही नजर में श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे.
बोनी ने बताया था,’ मुझे उससे तब पर हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था. यह हमेशा से एकतरफा प्यार था. मैं उसे फॉलो करते-करते मुंबई पहुंच गया था. मैं उसके साथ एक फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन वो मौजूद नहीं थी.’
उन्होंने कहा था,’ मैं उसका और उसके काम का फैन था. एक अभिनेत्री के तौर पर उनकी जो छवि थी मैं हमेशा उनकी प्रशंसा करता था. यही कारण था कि मैं उन्हें दीवानों की तरह चाहता था. उसने हर मोड़ पर मेरा साथ दिया.’
मि. इंडिया के लिए दी थी इतनी फीस
बोनी कपूर साल 1984 में मिस्टर इंडिया का ऑफर लेकर श्रीदेवी की मां से मिलने पहुंचे थे. श्रीदेवी की मां ने इस फिल्म के लिए 10 लाख रुपये की फीस की बात कही थी लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख रुपये दिये. बोनी कपूर ने कई बार माना है कि वह श्रीदेवी के करीब रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया था. इसके कुछ समय बाद बोनी कपूर ने अपने प्यार का इजहार किया था.
श्रीदेवी को किया प्रपोज
बोनी कपूर ने ऑफिशियली साल 1993 में श्रीदेवी को प्रपोज किया था. वे मिस्टर इंडिया के सेट पर इस बात का विशेष ध्यान रखते थे कि श्रीदेवी को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. उन्होंने श्रीदेवी के लिए अलग मेकअप रूप में अरेंज करवाया था. इसके बाद श्रीदेवी भी उनके साथ सहज महसूस करने लगीं. बोनी कपूर श्रीदेवी को इतना पसंद करने लगे थे कि वे उनसे मिलने के लिए स्विट्जरलैंड चले गये थे. यहां श्रीदेवी फिल्म ‘चांदनी’ की शूटिंग कर रही थीं.
टूट गई थीं मोना
स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद बोनी कपूर अपने पत्नी मोना के पास गये थे और उन्हें श्रीदेवी के बारे में बताया था. उन्होंने मोना से कहा था कि वो श्रीदेवी से प्यार करते हैं. यह सुनने के बाद मोना बुरी तरह टूट गई थीं.
मोना ने कही थी ये बात
एक इंटरव्यू में मोना ने कहा था,’ उम्र में बोनी कपूर मुझसे 10 साल बड़े थे. जब मेरी बोनी कपूर से शादी हुई थी तो मैं 19 साल की थी. मैं उन्हीं के साथ बड़ी हुई. हम दोनों की शादी को 13 साल हुए थे फिर मुझे पता चलता कि मेरा पति किसी और से प्यार करता है. इसके बाद हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बचा था. हम इस रिश्ते को एक और मौका नहीं दे सकते थे क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं.
गौरतलब है कि 2 जून 1996 को बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी कर ली थी. 25 मार्च 2012 को कैंसर की वजह से मोना की मौत हो गई थी. मोना और बोनी कपूर के दो बच्चे हैं- अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर. वहीं श्रीदेवी औरा बोनी कपूर की दो बेटियां हैं – जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर. श्रीदेवी के निधन के बाद चारों बच्चे बोनी कपूर का ख्याल रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










