शाहिद का अलग ही रुप दिखेगा हैदर में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2014 5:21 PM

विज्ञापन

नयी दिल्लीः अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म हैदर का पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर साझा किया. इस फिल्म के लिए शाहिद ने काफी मेहनत की है. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को पूरी आजादी दी की वह जैसा कहेंगे वह उसे पूरी तरह करने के लिए तैयार है. इस फिल्म में उन्होंने अपने […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म हैदर का पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर साझा किया. इस फिल्म के लिए शाहिद ने काफी मेहनत की है. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को पूरी आजादी दी की वह जैसा कहेंगे वह उसे पूरी तरह करने के लिए तैयार है. इस फिल्म में उन्होंने अपने लुक के साथ भी प्रयोग किया है. इस फिल्म में शाहिद बड़ी -बड़ी दाढ़ी और कम बालों में नजर आयेंगे. उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने बाल भी हटवा लिये थे. एक शॉट के लिए शाहिद को लगभग तीन महीने इंतजार करना पड़ा.

undefined

शाहिद का इस तरह का प्रयोग दर्शाता है कि अपने काम को लेकर कितना गंभीर हैं. उन्होंने कहा ‘मैं अपने काम के साथ किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहता. भले ही इसके लिए मुझे कितना नुकसान उठाना पड़े.’ किसी फिल्मी सितारे के लिए उनका लुक कितना मायने रखता है हम आसानी से समझ सकते हैं लेकिन अगर कोई सितारा अपनी फिल्म को और बेहतर फिल्म में उसके द्वारा की गयी मेहनत साफ तौर पर समझी जा सकती है. ‘हैदर’ शेक्सपीयर के नॉवल ‘हेमलेट’ से इंस्पायर्ड है, जिसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म दो अक्टूबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://twitter.com/shahidkapoor/statuses/486061544183439360
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola