किसने कहा प्रियंका और निक ले रहे हैं तलाक ? ससुराल में महारानी की तरह रह रही है देसी गर्ल, आप भी देखें तस्वीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2019 11:02 AM
मुंबई : कुछ दिन पहले मीडिया में खबरें आईं कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे से तलाक लेने की सोच रहे हैं. इस खबर के बाद इन दोनों सितारों के फैन में उदासी छा गयी लेकिन प्रियंका ने जो तस्वीरें इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की, उससे […]
मुंबई : कुछ दिन पहले मीडिया में खबरें आईं कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे से तलाक लेने की सोच रहे हैं. इस खबर के बाद इन दोनों सितारों के फैन में उदासी छा गयी लेकिन प्रियंका ने जो तस्वीरें इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की, उससे लगता है कि वह ससुराल में बहुत खुश हैं और तलाक की खबरें अफवाह मात्र है.
https://www.instagram.com/p/Bvp5lrQHGw7/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रियंका और निक के बीच इन दिनों काफी झगड़े हो रही हैं, जिस कारण दोनों अलग होने की सोच रहे हैं. लेकिन देसी गर्ल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पारिवारिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो जोनस परिवार के साथ मस्ती करतीं नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BvmWYxpHDrx/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
प्रियंका ने इन तस्वीरों के माध्यम से फैंस को बताने की कोशिश की है उनके देवर ग्रेजुएट हो गये हैं. पूरा परिवार उसी बात की खुशी मनाने में जुटा हुआ है. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपने देवर को मैन ऑफ द आवर बताया जिसका अर्थ है कि जोनस परिवार में इस समय केवल देसी गर्ल के पढ़ाकू देवर की ही चर्चा है.
https://www.instagram.com/p/Bvh8zQzniPE/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
यदि आपको याद हो तो प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो जोनस परिवार के साथ मियामी में दिख रहीं थीं. सोशल मीडिया में प्रियंका की ताजा तस्वीरों को देखकर फैंस को थोड़ी राहत मिलेगी क्योंकि तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि वह अपने ससुराल में महारानी की तरह रह रहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










