मनोज वाजपेयी ने वीर जारा में किया कैमियो, लेकिन पेमेंट मिली मेन लीड वाली, जानें ये मजेदार किस्सा
वीर जारा पर मनोज बाजपेयी फोटो- इंस्टाग्राम
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि उन्हें वीर जारा फिल्म में कैमियो करने का ऑफर मिला था, तब वह खुश हो गए थे. साथ ही पेमेंट भी मेन लीड वाली ही मिली.
Manoj Bajpayee: इंडियन सिनेमा के सबसे दमदार और सम्मानित एक्टर्स में गिने जाने वाले मनोज बाजपेयी का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. उन्होंने अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना किया. हाल ही में शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ में बातचीत के दौरान एक्टर ने फिल्म ‘वीर-ज़ारा’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया.
वीर जारा में कैमियो करने पर क्या बोले मनोज वाजपेयी
टॉक शो के दौरान जब शेखर ने वीर जारा का जिक्र किया और पूछा कि क्या उन्हें कैमियो करने का पछतावा है, तो मनोज ने इनकार करते हुए कहा, “यश जी ने मुझे फोन किया और पूछा, ‘मेरी फिल्म में कैमियो है, तू करेगा क्या?’ यकीन मानिए, मैं उनसे स्क्रिप्ट सुनना तक नहीं चाहता था, क्योंकि उन्हीं के निर्देशन में फिल्म करना चाहता था. मैंने कहा, यश जी, बस मुझे बता दीजिए कि कब आना है. कहानी और किरदार एक लाइन में बता दीजिए, मैं तैयार होकर आऊंगा. हालांकि आदित्य चोपड़ा ने मुझे पूरा सीन ही सुना दिया.”
मनोज ने वीर जारा में किया कैमियो, लेकिन पेमेंट मिली मेन लीड वाली
मनोज ने आगे कहा, “मैंने यश जी से एक रिक्वेस्ट किया. अगली बार जब याद रखिएगा तो बड़ा रोल दे दीजिएगा. उन्होंने साफ-साफ बोला, ‘बेटे मैं तेरे जैसे अभिनेताओं के लिए कहां फिल्म बनाता हूं और जो रोल होंगे वो तू करेगा नहीं तो ये वाला कर दे बढ़िया से.’ फिर मैंने उनसे कहा कि मैं कोई फीस नहीं लूंगा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें फीस दूंगा और यश चोपड़ा ने मुझे उतनी ही रकम भेजी जितनी मैं फिल्म में मेन लीड भूमिका निभाने के लिए लेता था.”
वीर जारा के बारे में
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और किरण खेर ने सहायक भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बहुत सफल रही.
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए