एक रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर लेखन और निर्देशन के लिए बेताब था: बोमन ईरानी

मुंबई : फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी ने फिल्मों का लेखन और निर्माण शुरू किया है, जिसपर अभिनेता का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उनका रचनात्मक हृदय यह काम करने के लिए व्याकुल था. अभिनेता (59) ने अपना प्रोडक्शन बैनर ‘ईरानी मूवीटोन’ लॉन्च किया है और इसके साथ ही उन्होंने पटकथा लेखन […]
मुंबई : फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी ने फिल्मों का लेखन और निर्माण शुरू किया है, जिसपर अभिनेता का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उनका रचनात्मक हृदय यह काम करने के लिए व्याकुल था. अभिनेता (59) ने अपना प्रोडक्शन बैनर ‘ईरानी मूवीटोन’ लॉन्च किया है और इसके साथ ही उन्होंने पटकथा लेखन की ओर भी रुख किया है.
ईरानी ने कहा, ‘मैं हमेशा से लेखन और निर्देशन करना चाहता था और कुछ बनाने के लिए एक व्यक्ति के रूप में मैं बेचैन था.’
बोमन को लगता है कि भारत में लेखकों के लिए उनके कौशल को निखारने के लिए एक संस्थान की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हमारे लेखक उत्सुक हैं और चीजों को सीखना और समझना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




