‘मणिकर्णिका'' के अभिनेता को अब तक नहीं मिला मेहनताना

Updated at : 19 Dec 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
‘मणिकर्णिका'' के अभिनेता को अब तक नहीं मिला मेहनताना

मुंबई : अभिनेता एंडी वॉन इच ने आरोप लगाया कि ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के निर्माताओं ने अभी तक उनके पूरे मेहनताने का भुगतान नहीं किया है. इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्माण ‘जी स्टूडियोज’ ने कमल जैन और निशांत जैन के साथ मिलकर किया है. वॉन इच […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता एंडी वॉन इच ने आरोप लगाया कि ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के निर्माताओं ने अभी तक उनके पूरे मेहनताने का भुगतान नहीं किया है. इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्माण ‘जी स्टूडियोज’ ने कमल जैन और निशांत जैन के साथ मिलकर किया है.

वॉन इच इस ने फिल्म में अंग्रेज अफसर का किरदार निभाया है. मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी निराशा जाहिर की.

उन्होंने कहा कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, लेकिन मुझे अभी निर्माताओं की ओर से इस फिल्म में किये गये अभिनय के लिए पूरा मेहनताना नहीं मिला है….कृपया मदद करें." पिछले महीने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलाइज ने दावा किया कि फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक कर्मियों और जूनियर कलाकारों को 1.5 करोड़ रुपये के मेहनताने का भुगतान नहीं किया है. हालांकि बाद में जैन ने इन आरोपों से इंकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola