ट्रोलिंग और आर्थिक तंगी के बीच राहुल रॉय के लिए फरिश्ता बने अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और सोनू सूद
Rahul Roy
Rahul Roy: आर्थिक तंगी और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने अपनी परेशानियों को खुलकर साझा किया. अभिनेता के समर्थन में अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और सोनू सूद सामने आए. सितारों ने राहुल की मेहनत और हिम्मत की सराहना करते हुए उन्हें लगातार मजबूत बने रहने की सलाह दी.
Rahul Roy: 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म Aashiqui से रातों-रात स्टार बने Rahul Roy इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में कंटेंट क्रिएटर्स के साथ उनकी कुछ रील्स वायरल हुईं, जिन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. हालांकि, ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने अपनी निजी जिंदगी और आर्थिक संघर्षों को लेकर खुलकर बात की, जिसके बाद कई सितारे उनके समर्थन में सामने आए हैं.
आर्थिक परेशानियों को लेकर राहुल ने तोड़ी चुप्पी
राहुल रॉय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह लंबे समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. अभिनेता ने कहा कि उनके ऊपर कुछ पुराने कानूनी मामलों से जुड़ी आर्थिक जिम्मेदारियां हैं, जो उनके ब्रेन स्ट्रोक से पहले की हैं. ऐसे में वह ईमानदारी से सोशल मीडिया रील्स बनाकर कमाई करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने यह भी साफ कहा कि मेहनत करके पैसा कमाने में उन्हें कोई शर्म नहीं है. राहुल ने लिखा कि अगर लोग उनकी सादगी और संघर्ष का मजाक उड़ाते हैं, तो यह उनके व्यक्तित्व को ज्यादा दर्शाता है.
फराह खान और अर्चना पूरन सिंह ने दिया साथ
राहुल रॉय की पोस्ट सामने आने के बाद कई सितारों ने उनका समर्थन किया. फराह खान ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी. वहीं अर्चना पूरन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर राहुल के लिए खास संदेश लिखा.
अर्चना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि राहुल वही काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती है. उन्होंने राहुल की पुरानी गानों वाली रील्स की तारीफ करते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार और ताकत भेजी.
ट्रोलर्स को राहुल का जवाब
लगातार हो रही आलोचनाओं पर राहुल रॉय ने बेबाक अंदाज में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर कोई सच में उनकी चिंता करता है, तो उसे उनका मजाक उड़ाने के बजाय उन्हें सम्मानजनक काम दिलाने में मदद करनी चाहिए. राहुल ने यह भी कहा कि वह मेहनत से कमाई कर रहे हैं, न कि किसी का मजाक बनाकर.
सोनू सूद ने भी बढ़ाया हौसला
कुछ वायरल वीडियो में राहुल रॉय को फिल्म Phir Teri Kahani Yaad Aayee के लोकप्रिय गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर डांस करते देखा गया था. इसी को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया. हालांकि सोनू सूद ने भी उनका समर्थन करते हुए लिखा, “रॉक करते रहो भाई.”
यह भी पढ़ें: 43वें दिन भी मजबूत रही ‘धुरंधर 2’, लगातार बना रही नए रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










