प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के 15 दिन बाद पति निक जोंस ने कहा- जल्दी बनना है पापा

मुंबई : अमेरिकन सिंगर निक जोंस जल्दी से जल्दी पापा बनना चाहते हैं. यदि आपको याद हो तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में रॉयल वेडिंग की थी. शादी की बात करें तो यह क्रिश्चियन और हिंदू दो रीतियों से संपन्न की गयी थी. शादी के बाद […]
मुंबई : अमेरिकन सिंगर निक जोंस जल्दी से जल्दी पापा बनना चाहते हैं. यदि आपको याद हो तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में रॉयल वेडिंग की थी. शादी की बात करें तो यह क्रिश्चियन और हिंदू दो रीतियों से संपन्न की गयी थी. शादी के बाद से निक भारत में ही कई दिन तक रहे थे. फिर दोनों ने ओमान में हनीमून भी मनाने गये.
दोनों एक दूसरे के साथ टाइम भी ठीक से नहीं बिता पाये थे कि निक को विदेश लौटना पड़ा. लेकिन इसी बीच एक खुशी की खबर आयी है जिसे जानकर प्रियंका के फैन भी चौंक जायेंगे. दरअसल, बात ये है कि निक जल्द ही पापा बनना चाहते हैं जिसके लिए वो इंतजार नहीं कर सकते. हाल ही में उन्होंने ये बात कही है. निक जल्दी ही फैमिली प्लानिंग के मूड में हैं. ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही.
निक ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे प्रियंका चोपड़ा के साथ फैमिली प्लानिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जल्दी ही पापा बनना चाहते हैं. निक ने कहा कि मैं बिल्कुल किसी दिन पिता बनना चाहता हूं. मुझे लगता है कि यह एक असली सपना है, और मुझे लगता है कि मुझे बहुत तेजी से आगे बढ़ना है. आप इसे दो तरीकों से देख सकते हैं, आप कह सकते हैं कि यह सही नहीं था या आप कह सकते हैं कि इसने मुझे शुरुआती उम्र में कुछ सही मायने में सीखाया. मैंने बहुत कम उम्र में बहुत जिंदगी देखी है और मुझे आशा है कि मैं इसे किसी दिन अपने बच्चों के साथ शेयर करूंगा.
इससे पहले भी निक ने कहा था कि उसे किसी भी समय अपनी भतीजी को चचेरा भाई-बहन देने की जरूरत है. इतना ही नहीं प्रियंका भी बच्चों को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. उन्होंने पहले कहा था कि उन्हें ‘बेबी फीवर’ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




