ePaper

दुनिया के सामने प्यार का इजहार कर गुपचुप ब्याह रचाने जा रहे दीपिका-रणवीर

Updated at : 14 Nov 2018 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया के सामने प्यार का इजहार कर गुपचुप ब्याह रचाने जा रहे दीपिका-रणवीर

नयी दिल्ली : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने विवाह समारोह को निजी रखने के बावजूद खबरों में छाए हुए हैं. बॉलीवुड की इस चर्चित जोड़ी ने अक्टूबर में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी. दीपिका और रणवीर के शादी से जुड़े समारोह भव्य स्तर पर इटली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने विवाह समारोह को निजी रखने के बावजूद खबरों में छाए हुए हैं. बॉलीवुड की इस चर्चित जोड़ी ने अक्टूबर में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी. दीपिका और रणवीर के शादी से जुड़े समारोह भव्य स्तर पर इटली में बुधवार और बृहस्पतिवार को आयोजित किए जाएंगे.

दीपिका और रणवीर दोनों ने ही अपनी निजता का इतना ख्याल रखा है कि उनकी कोई भी तस्वीर या समारोह से जुड़ी कोई भी जानकारी तत्काल बाहर नहीं आ रही है.

‘राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम करे चुके दीपिका और रणवीर 10 अक्टूबर को इटली के लिए रवाना हुए थे. दोनों ने ही इस दौरान व्‍हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी. खबरों के अनुसार वे ‘लेक कोमो’ में एक बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे. इसमें शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान सहित केवल 40 लोगों के शिरकत करने की संभावना है.

दोनों परिवारों की परंपराओं को सम्मान देते हुए कोंकणी रस्म रिवाज के बाद पंजाबी-सिंधी रिवाजों से शादी की रस्म पूरी की जाएगी. शादी के बाद 21 और 28 नवम्बर को क्रमश: बेंगलुरू और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola