ePaper

इरफान खान ने दर्द के बावजूद की थी शूटिंग

Updated at : 26 Oct 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
इरफान खान ने दर्द के बावजूद की थी शूटिंग

इरफान खान को लेकर बड़ी आ रही है कि वे जल्‍द ही लंदन से कैंसर का इलाज करवाकर मुंबई वापस लौट रहे हैं. मुंबई आने के बाद अपनी 2017 में रिलीज हुई सफल फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के दूसरे पार्ट की शूटिंग करेंगे. इस साल के मार्च में उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा […]

विज्ञापन

इरफान खान को लेकर बड़ी आ रही है कि वे जल्‍द ही लंदन से कैंसर का इलाज करवाकर मुंबई वापस लौट रहे हैं. मुंबई आने के बाद अपनी 2017 में रिलीज हुई सफल फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के दूसरे पार्ट की शूटिंग करेंगे. इस साल के मार्च में उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया था. न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर जैसी दुर्लभ बीमारी से ग्रसित इरफान खान जिसके बाद लंदन इलाज के लिए चले गए थे. सात महीने बाद वह मुंबई वापस आ रहे हैं.

इसके साथ ही खबरें ये भी आ रही है कि इन सात महीनों में लाइट्स कैमरा और एक्शन से दूर इरफान खान इस फिल्म के जरिए ही कैमरा फिर से फेस करेंगे लेकिन यह खबर गलत है. इरफान खान ने जुलाई महीने में इलाज के दौरान एक एड फिल्म की शूटिंग लंदन में ही की थी.

हर खूबसूरत शाम आपके नाम टैगलाइन वाला यह नया विज्ञापन इनदिनों ऑन एयर भी है. इरफान इस ब्रांड से काफी समय से जुडे हुए हैं. वह इस ब्रांड का चेहरा बन चुके हैं. इरफान की बीमारी की वजह से इस ब्रांड से जुड़ी क्रिएटिव टीम ने इस एड फिल्म की शूटिंग लंदन में जाकर ही करने का फैसला किया ताकि इरफान को सहूलियत हो.

मुंबई से बाकयदा पूरी टीम इस शूट के लिए लंदन गयी थी. इस पूरे एड फिल्म को शूट करने में आठ घंटे का समय लगा. उस शूट से जुड़े यूनिट की मानें तो इस शूट के बाद वह इरफान के और ज्यादा मुरीद बन गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola