ePaper

फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हूं : शिल्पा शेट्टी

Updated at : 19 Sep 2018 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हूं : शिल्पा शेट्टी

नयी दिल्ली : शिल्पा शेट्टी पिछले काफी दिनों से फिल्‍मों से दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. उन्‍होंने टीवी रियेलिटी शो में जज की भूमिका निभाई है. लेकिन अब वे फिल्‍मों वापसी करने को तैयार है. उन्‍होंने कहा है कि यदि दिलचस्प पटकथा मिलेगी, तो वह बॉलीवुड में फिर से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शिल्पा शेट्टी पिछले काफी दिनों से फिल्‍मों से दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. उन्‍होंने टीवी रियेलिटी शो में जज की भूमिका निभाई है. लेकिन अब वे फिल्‍मों वापसी करने को तैयार है. उन्‍होंने कहा है कि यदि दिलचस्प पटकथा मिलेगी, तो वह बॉलीवुड में फिर से काम करने के लिए तैयार हैं. अपनी शादी और फिर बेटे के जन्म के बाद से 43 वर्षीय शिल्पा ने अभिनय से दूरी बना रखी है.

उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आई – ‘अपने’ थी. शिल्पा ने मंगलवार को कहा कि वह अभिनय में वापसी करने के लिए तैयार हैं क्योंकि अब वह इसके लिए समय निकाल सकती हैं.

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘ मैं फिल्मों में वापसी कर सकती हूं क्योंकि अब मेरा बेटा साढ़े छह साल का होने वाला है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola